LIC Hikes Gratuity: एलआईसी का एजेंटों को तोहफा, ग्रेच्युटी को 3 लाख से बढ़ाकर किया 5 लाख

LIC Hikes Gratuity For Agents: एलआईसी ने साल 2023 खत्म होने से पहले अपने एजेंटो को एक बड़ा तोहफा दिया है। एलआईसी ने अपने एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एलआईसी के एजेंटों के लिए अच्छी खबर
  • ग्रेच्युटी में की 2 लाख की बढ़ोतरी
  • 3 लाख से की गई 5 लाख

LIC Hikes Gratuity For Agents: देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने साल 2023 खत्म होने से पहले अपने एजेंटो को एक बड़ा तोहफा दिया है। एलआईसी ने अपने एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है और इसके लिए नोटिफिकेशन जारी की है। ग्रेच्युटी में यह बढ़ोतरी भारतीय जीवन बीमा निगम (एजेंट) विनियम, 2017 में संशोधन करके लागू की गयी है। एलआईसी ने कहा है कि इन नियमों को भारतीय जीवन बीमा निगम (एजेंट) संशोधन विनियम, 2023 कहा जा सकता है। नया नियम एलआईसी के 6 दिसंबर के ऑफिशियल गैजेट के पब्लिकेशन की तारीख से लागू हुआ है।

वित्त मंत्रालय दे चुका है मंजूरी

वित्त मंत्रालय ने सितंबर 2023 में एलआईसी एजेंटों और कर्मचारियों के फायदे के लिए ग्रेच्युटी लिमिट और पारिवारिक पेंशन में वृद्धि सहित कई कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दी थी। मंत्रालय ने एलआईसी एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया था, जिसका मकसद उनके लिए कामकाजी परिस्थितियों और फायदों में और सुधार लाना था।

End of Feed