FII Investment: बीते हफ्ते FII का बदला मिजाज, निकाल लिए 11591 करोड़ रु, मई में अब तक रहे हैं नेट बायर्स

Foreign Institutional investors: विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मई 2025 में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 13,835 करोड़ रुपये की खरीदारी कर चुके हैं, जिससे वे इस महीने नेट बायर्स बने हुए हैं। हालांकि, बीते सप्ताह में उन्होंने भारी बिकवाली की, जिसमें 11,591 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए। सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका की मूडीज द्वारा बढ़ते कर्ज के कारण क्रेडिट रेटिंग डाउनग्रेड के असर से बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • FII ने बीते हफ्ते की बिकवाली
  • बेचे 11591 करोड़ रु के शेयर
  • मई में अब तक हैं नेट बायर्स

Foreign Institutional investors: विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मई 2025 में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 13,835 करोड़ रुपये की खरीदारी कर चुके हैं, जिससे वे इस महीने नेट बायर्स बने हुए हैं। हालांकि, बीते सप्ताह में उन्होंने भारी बिकवाली की, जिसमें 11,591 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए। सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका की मूडीज द्वारा बढ़ते कर्ज के कारण क्रेडिट रेटिंग डाउनग्रेड के असर से बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया। शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐप्पल पर 25% टैरिफ की धमकी दी (ऐप्पल फोन अमेरिका के बाहर बनने पर), जिससे अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमी आई। इसका असर सोमवार को भारतीय बाजारों पर दिखने की उम्मीद है। मई में अब पांच ट्रेडिंग सत्र बाकी हैं, जो यह तय करेंगे कि एफआईआई लगातार दूसरे महीने नेट बायर्स रहेंगे या नहीं।

Foreign Institutional investors

बीते हफ्ते FII का बदला मिजाज

ये भी पढ़ें -

End of Feed