Stock Market Holiday Today: क्या आज सोमवर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर शेयर बाजार बंद है या खुला है? दूर करें कंफ्यूजन

Is Stock Market Open Today: आज 26 जनवरी 2026 है और आज गणतंत्र दिवस है। जिसकी वजह से आज स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद हैं। तो क्या आज भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) भी बंद है (kya aaj share market band hai) या खुला है ( Kya aaj Share bazar Khula hai)। आइए जानते हैं सच्चाई।

Is Stock Market Open Today : आज 26 जनवरी 2026 है और आज गणतंत्र दिवस है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ऑफिशियल छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, NSE और BSE 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बंद रहेंगे। यह 15 जनवरी के बाद जनवरी में स्टॉक मार्केट की दूसरी छुट्टी है। 26 जनवरी को इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बोर्रोइंग (SLB), करेंसी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) में ट्रेडिंग बंद रहेगी। यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि स्टॉक मार्केट सभी शनिवार और रविवार को बंद रहता है।

77th Republic Day, Republic Day Stock Market Holiday, Stock Market holiday

आज शेयर बाजार बंद है या खुला है, जानें सच्चाई (तस्वीर-istock)

2026 के लिए NSE की आधिकारिक छुट्टी लिस्ट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने साल 2026 की आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक, 2026 में इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी मार्केट कुल 15 दिन बंद रहेंगे, जो 2025 की तुलना में एक दिन ज्यादा है। इससे निवेशकों और ट्रेडर्स को पहले से अपनी रणनीति बनाने में आसानी होगी।

End of Feed