Saturday Bank Holiday Today : लोगों को कैश निकालने और कई जरूरी बैंकिंग कामों के लिए अक्सर बैंक जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग वीकेंड यानी शनिवार को अपने बैंकिंग कामों को निपटाने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन शनिवार को लेकर अक्सर मन में कंफ्यूजन बना रहता है कि आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। दरअसल, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और 5वें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देखना बेहद जरूर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस तारीख को और किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) या उस लिस्ट को देखना ना भूलें जहां छुट्टियों की जानकारी दी गई हो।
आज शनिवार को बैंक बंद है या खुला है, जानें सच्चाई (तस्वीर-istock)
Bank Holiday Today: आज बैंक बंद नहीं है?
आज शनिवार 31 जनवरी 2026 है। यह जनवरी महीने का 5वां शनिवार है। RBI की गाइडलाइंस के अनुसार, बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर सभी शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी घोषित न किया जाए। इसलिए आज शनिवार 31 जनवरी 2026 देश भर में बैंक खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह काम होगा क्योंकि आज 5वां शनिवार है।
Bank Holiday: चालू रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं
भले ही बैंक ब्रांच बंद रहेंगी लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। बैंक ग्राहक बिना किसी परेशानी के एटीएम से कैश निकाल सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट बैंकिंग व मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के सभी डिजिटल लेनदेन सामान्य रूप से चलते रहेंगे और किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी।
Bank Holiday: RBI की सालाना बैंक छुट्टियां
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं, ताकि ग्राहकों को पहले से जानकारी मिल सके। RBI ने बैंक छुट्टियों को 3 कैटेगरी में विभाजित किया है। परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के अंतर्गत अवकाश, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) अवकाश और बैंकों के खाते बंद करने से संबंधित अवकाश।
Bank Holiday: बैंक कब रहते हैं बंद?
देशभर में सभी बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के अवसर पर भी बैंकों में अवकाश रहता है। ये छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि हर राज्य की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है। ऐसे में अगर आप बैंक ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर जांच लें। इससे आपका समय बचेगा और किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सकेगा।
