Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 26 सितंबर 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शनिवार 26 सितंबर 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। हालांकि, 28-30 सितंबर की बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर (रविवार) को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।

Bank Holiday Today : आज यानी 26 सितंबर 2026 को अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज देश के अधिकांश बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। यह नियम भारतीय स्टेट बैंक (SBI), HDFC बैंक और ICICI बैंक समेत देश के सभी प्रमुख सरकारी और निजी बैंकों पर लागू होता है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में आधिकारिक अवकाश रहता है। 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से यह एक पूर्व-निर्धारित बैंक अवकाश है। इसके अलावा, अगले हफ्ते की शुरुआत में यानी 28 सितंबर से 30 सितंबर के दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) द्वारा 3 दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान भी किया गया है। ऐसे में आज शाखाएं बंद रहने से ग्राहकों की परेशानी बढ़ सकती है।

bank holiday today, Saturday bank holiday,bank holiday, bank se judi khabren, bank holiday in India, rbi holiday list, bank se judi jankari, kya aaj bank band hai ya khula hai, (1)

क्या आज बैंक बंद हैं?

कल रविवार को खुले रहेंगे बैंक: ग्राहकों के लिए राहत की खबर

हड़ताल और चौथे शनिवार की छुट्टियों के बीच बैंक ग्राहकों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर भी आई है। 27 सितंबर यानी कल रविवार को देश भर में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से काम करेंगी। आमतौर पर रविवार को बैंकों की छुट्टी होती है, लेकिन आगामी 3 दिवसीय हड़ताल को देखते हुए सरकार और वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने विशेष इंतजाम किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर (रविवार) को बैंक शाखाएं, प्रशासनिक कार्यालय, एटीएम-संबद्ध शाखाएं और करेंसी चेस्ट खुले रखने की मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्राहक हड़ताल शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी और शाखा से जुड़े बैंकिंग कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकें।

End of Feed