Bank Holiday Today : आज शनिवार 25 अप्रैल 2026 है। बैंकिंग से जुड़े कामों के लिए नौकरीपेशा वाले लोग अक्सर शनिवार को अपने काम निपटाना चाहते हैं क्योंकि अधिकांश ऑफिसों में शनिवार को छुट्टी (Saturday Bank Holiday) रहती है। ऐसे में यह जानना जरूरी होता है कि शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद हैं। आरबीआई नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि कब और क्यों बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक से जुड़े कामों की प्लानिंग करने से पहले छुट्टियों की लिस्ट की जरूरी देख लें। आइए जानते हैं आज शनिवार को बैंक बंद हैं या नहीं।
आज बैंक बंद हैं या नहीं देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)
Bank Holiday Today: आज शनिवार को क्यों बंद हैं बैंक
आज शनिवार 25 अप्रैल 2026 है। यह अप्रैल महीने का पहला चौथा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर तीसरे और 5वें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी की घोषणा न की जाए। इससे साफ होता है कि आज देश भर में बैंक बंद रहेंगे यानी आज बैंक में कामकाज नहीं होगा।
Bank Holiday:छुट्टियों में भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहती हैं चालू
भले ही छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहती हों, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहती हैं। ग्राहक एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के ऑनलाइन लेनदेन पर कोई असर नहीं पड़ता।
Bank Holiday: आरबीआई जारी करता है सालाना छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की शुरुआत में पूरे वर्ष की बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार शामिल होते हैं, जिससे लोग अपने बैंकिंग कार्य पहले से प्लान कर सकें।
Bank Holiday: बैंक छुट्टियों की तीन प्रमुख श्रेणियां
आरबीआई बैंक छुट्टियों को तीन मुख्य श्रेणियों में बांटता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, आरटीजीएस अवकाश और बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश।
Bank Holiday: इन दिनों बंद रहते हैं बैंक
भारत में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के अवसर पर भी बैंक अवकाश रहता है। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों की तारीखें अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले स्थानीय छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।
