Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 23 मई 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शनिवार 23 मई 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। इसलिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखना ना भूलें।

Bank Holiday Today : आज शनिवार 23 मई 2026 है। बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी कामों के लिए लोगों को अक्सर बैंक शाखा जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग अपने बैंकिंग कार्य शनिवार को निपटाना ज्यादा सुविधाजनक मानते हैं, क्योंकि अधिकांश दफ्तरों में इस दिन अवकाश रहता है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि इस शनिवार बैंक खुले रहेंगे या बंद (Bank Holiday)। आरबीआई के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं। वहीं, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं और सभी बैंकिंग सेवाएं जारी रहती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर जांच लेना चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस दिन, किस राज्य में और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी कामों की योजना बनाने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट देखना बेहद अहम है। आइए जानते हैं कि आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद।

bank holiday today, Saturday bank holiday,bank holiday, bank se judi khabren, bank holiday in India, rbi holiday list

आज बैंक बंद है या खुला है, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Bank Holiday Today: देश भर में आज बंद रहेंगे बैंक

आज शनिवार 23 मई 2026 है। यह मई महीने का चौथा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर पहले, तीसरे और 5वें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई खास छुट्टी का ऐलान नहीं किया जाए। इससे साफ होता है कि आज देश भर में बैंक बंद रहेंगे यानी आज बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

End of Feed