Bank Holiday Today: क्या आज सोमवार 27 अक्टूबर 2025 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज सोमवार 27 अक्टूबर 2025 है। आज चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा का तीसरा दिन है। आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि छठ पूजा पर क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए बैंक जाने से पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Bank Holiday Today : आज सोमवार 27 अक्टूबर 2025 है। दिवाली के बाद छठ पूजा होती है। यह चार दिनों तक चलता है। आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। इस मौके पर आज के दिन कुछ राज्यों में स्कूल, कॉलेज, ऑफिस बंद रहते हैं। इसलिए जहां छठ पूजा की छुट्टी होगी वहां बैंक भी बंद रहेंगे। इसलिए आपके मन में असमंजस की स्थिति होगी कि कहीं आज आपके प्रदेश और शहरों में बैंक बंद तो नहीं है। इसलिए बैंक जाने की प्लानिंग बनाने में मदद के लिए अक्टूबर महीने में बैंकों के बंद रहने की पूरी लिस्ट यहां दी गई है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की देख लें। क्योंकि स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आइए जानते हैं आज बैंक बंद हैं या नहीं।

Chhath Puja, bank holiday, bank holiday today, bank holiday in India, rbi holiday list

छठ पूजा पर आज बैंक बंद हैं या खुले हैं, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

27 अक्टूबर को बैंक कहां बंद हैं, कहां नहीं

देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से दिवाली, काली पूजा, भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, बलि प्रतिपदा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा त्योहारों की की वजह से कई दिन बैंक बंद रहे। आज सोमवार 27 अक्टूबर को छठ पूजा है। आज छठी मैया को शाम का अर्ध दिया जाएगा, इसलिए बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में बैंकों में भी छुट्टी रहेगी। बाकी राज्यों में बैंकों में सामान्य दिनों की तरह काम होगा। यानी आज बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

End of Feed