Bank Holiday Today : आज सोमवार 1 दिसंबर 2025 है। अगर आज आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, तो बैंकों की छुट्टियों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है। इससे आप कैश निकासी, पासबुक अपडेट, चेक क्लियरेंस या किसी भी ब्रांच-संबंधी काम को बिना परेशानी के समय पर पूरा कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिसंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों के आधार पर बैंक बंद रहने की तारीखें बताई गई हैं। इस जानकारी की मदद से ग्राहक अपनी योजनाओं को आसानी से समायोजित कर सकते हैं और अनावश्यक भीड़ से बच सकते हैं। आइए जानते हैं आज सोमवार 1 दिसंबर 2025 को दो राज्यों में बैंक क्यों बंद है (bank se judi khabren)।
क्या आज बैंक बंद है, देखें आरबीआई होलिडे लिस्ट (तस्वीर-istock)
आज सोमवार, 1 दिसंबर को कहां और क्यों बंद है बैंक
आज 1 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंक बंद रहेंगे। इन दोनों राज्यों में आज स्टेट इनॉगरेशन डे और इंडिजिनस फेथ डे मनाया जाता है। इस वजह से 1 दिसंबर इन राज्यों के लिए खास महत्व रखता है। स्थापना दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंक भी आज काम नहीं करेंगे। देश के बाकी राज्यों में बैंक खुल रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा।
दिसंबर 2025 में बैंकों की छुट्टियां
- 1 दिसंबर 2025 (सोमवार) – अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में स्टेट इनॉगरेशन डे और इंडिजिनस फेथ डे
- 3 दिसंबर 2025 (बुधवार) – गोवा में सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर पर्व
- 12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) – मेघालय में पा तोगन नेगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि
- 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) – मेघालय में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि
- 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) – गोवा में गोवा लिबरेशन डे
- 22 दिसंबर 2025 (शनिवार) – सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग फेस्टिवल
- 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) – मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस ईव
- 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) – पूरे भारत में क्रिसमस
- 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) – मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन
- 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) – नागालैंड में क्रिसमस अवकाश
- 30 दिसंबर 2025 (गुरुवार) – मेघालय में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि
- 31 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) – मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव/इमोइनु इराटपा
छुट्टियों में करें ऑनलाइन बैंकिंग
छुट्टियों के दौरान भी आप बिना किसी बाधा के ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं (Online Banking / Mobile Banking) का लाभ उठा सकते हैं। ये सेवाएं केवल तभी प्रभावित होती हैं, जब कोई तकनीकी दिक्कत आए या बैंक की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की जाए। अगर आपको कैश की आवश्यकता हो, तो एटीएम मशीनें सामान्य रूप से संचालित रहती हैं। इसके अलावा, डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म, बैंकिंग ऐप्स और UPI सेवाएं भी छुट्टियों में पूरी तरह सक्रिय रहती हैं।
बैंक हॉलिडे: कब रहते हैं बैंक बंद?
बैंक सप्ताहांत के साथ-साथ राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर बंद रहते हैं। चूंकि हर राज्य का अपना बैंक हॉलिडे कैलेंडर होता है, इसलिए छुट्टियों की तारीखें राज्य-दर-राज्य बदल सकती हैं। ऐसे में यदि आप किसी दिन बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट ज़रूर चेक कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
