Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक से मणियन का इस्तीफा,आरबीआई की सख्ती के बाद एक और झटका

Kotak Mahindra Bank: कोटक बैंक के संयुक्त प्रबंध निदेशक केवीएस मणियन ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफे की घोषणा ऐसे समय हुई है जब आरबीआई ने सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के निरंतर उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए बैंक को ऑनलाइन ग्राहक जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया है।

Kotak Mahindra Bank:कोटक महिंद्रा बैंक पर आरबीआई की सख्ती के बाद एक बड़े अधिकारी का इस्तीफा हो गया है। बैंक के संयुक्त प्रबंध निदेशक केवीएस मणियन ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।लगभग तीन दशकों से बैंक के साथ जुड़े रहे मणियन को इसी साल जनवरी में प्रबंधन फेरबदल के दौरान संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया था।उनका इस्तीफे की घोषणा ऐसे समय हुई है जब आरबीआई ने सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के निरंतर उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए बैंक को ऑनलाइन ग्राहक जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया है। ऐसे में बैंक के लिए ये एक बड़ा झटका है, क्योंकि ऐसी चर्चा थी कि मणियन कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक के रूप में उदय कोटक की जगह लेंगे।

Kotak Mahindra Bank

कोटक महिंद्रा बैंक से मनियन का इस्तीफा

क्यों दिया इस्तीफा

कोटक महिंद्रा बैंक ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ता, वाणिज्यिक, थोक और निजी बैंकिंग सहित विभिन्न व्यवसायों का नेतृत्व करने वाले मणियन ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।इस बयान में उनके इस्तीफे के कारण या भविष्य की योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।पहले ऐसी चर्चा थी कि मणियन कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक के रूप में उदय कोटक की जगह लेंगे। लेकिन इस पद पर अशोक वासवानी को नियुक्त किया गया।वासवानी ने बयान में कहा कि मणियन ने कोटक में 29 साल से अधिक समय बिताया है और हम उनके सहयोग के लिए उनके आभारी हैं और हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

End of Feed