घर खरीदने से पहले जानिए 5x इनकम रूल, कभी नहीं होगी EMI चुकाने की टेंशन

घर खरीदना एक बड़ा वित्तीय फैसला होता है। इसलिए हमेशा इस फैसला को लेने से पहले सावधानी बरतें। ऐसा नहीं करने से बाद में आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं। ईएमआई चुकाना मुश्किल हो सकता है।

देशभर में प्रॉपर्टी की कीमत तेजी से बढ़ी है। आज के समय में एक सधारण 2बीएचके फ्लैट की कीमत 80 लाख से 1 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इसलिए, घर खरीदने का फैसले लेने से पहले कई बातों की जानकारी जरूरी है। अगर आप भी अपना पहला घर होम लोन लेकर खरीदने की तैयारी में हैं तो आपको 5x इनकम रूल की जानकारी जरूर होनी है। इस रूल को फॉलो कर आप न सिर्फ आसानी से अपनी पसंद की प्रॉपर्टी खरीद पाएंगे, बल्कि होम लोन की ईएमआई चुकाने में भी कभी परेशानी नहीं होगी। खर्च बढ़ने के बाद भी आप टेंशन फ्री रहेंगे। तो आइए जानते हैं कि क्या है 5x इनकम रूल।

घर की खरीदारी

घर की खरीदारी

क्या है 5x इनकम रूल?

अगर आपकी सालाना कमाई 10 लाख रुपये है, तो आपकी संपत्ति की कीमत अधिकतम 50 लाख रुपये होनी चाहिए। इससे ज्यादा की प्रॉपर्टी अगर आप खरीदेंगे तो ईएमआई के जाल में फंस जाएंगे। बाद में आपको ईएमआई चुकाने में परेशानी होगी। फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी व्यक्ति पर मंथली इनकम का 45% से अधिक ईएमआई का बोझ नहीं होना चाहिए। यह सीमा वित्तीय राहत प्रदान करती है। ईएमआई का बोझ कम होने से खर्च बढ़ने के बाद भी भुगतान का दबाव नहीं बनता है। यह नियम आपको बढ़ती ब्याज दरों के दौर में वित्तीय तनाव से बचाता है।

End of Feed