Kay Cee Energy IPO: के सी एनर्जी IPO को मिला शानदार रिस्पॉन्स, आखिरी दिन 969 गुना हुआ सब्सक्राइब

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 5, 2024, 07:47 AM IST

Kay Cee Energy IPO Listing:आईपीओ में केवल 29.5 लाख फ्रेश शेयर्स शामिल हैं। 28 दिसंबर को खुले ऑफर का प्राइस बैंड 51-54 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ के लिए शेयर अलॉटमेंट 3 जनवरी को होगा और इसकी लिस्टिंग 5 जनवरी तक हो सकती है।

Kay Cee Energy IPO Listing: एसएमई आईपीओ सेगमेंट ने नए साल की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की। इस सेगमेंट के IPO के सी एनर्जी और इंफ्रा (Kay Cee Energy & Infra IPO) के पब्लिक ऑफर को करीब 959 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी को इस प्रस्ताव पर आंशिक रूप से 29.5 लाख शेयरों के मुकाबले 200 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। इश्यू के रिटेल और एनआईआई हिस्से को क्रमशः 1,600 बार और 1,300 बार बुक किया गया। वहीं क्यूआईबी हिस्से को 127 गुना सब्सक्राइब किया गया। आज इसके आईपीओ का आखिरी दिन था। राजस्थान की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी ने अपने आईपीओ का आधा हिस्सा क्यूआईबी के लिए, 15 प्रतिशत एचएनआई के लिए और शेष 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए तय किया था। कंपनी की योजना ऊपरी मूल्य बैंड पर IPO से 15.93 करोड़ रुपये जुटाने की है।

End of Feed