प्याज की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगाने आज से चलेगी 'कांदा एक्सप्रेस', जानें दिल्ली-एनसीआर में कहां-कहां मिलेगा सस्ता प्याज

देशभर में रसोई के बजट को बिगाड़ रहे प्याज के दामों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली-एनसीआर समेत प्रमुख शहरों में सस्ते प्याज की आपूर्ति के लिए 'कांदा एक्सप्रेस' की शुरुआत की गई है।

त्योहारों के मौसम से ठीक पहले आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर डगमगाता नजर आ रहा है। देश के कई हिस्सों में जरूरी खाद्य पदार्थ प्याज की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा बाजार में प्याज की औसत कीमत 42 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 45% और बीते महीने की तुलना में 19% अधिक है। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज का भाव 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह महज 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा था।

Onion

दिल्ली-एनसीआर में कहां-कहां मिलेगा सस्ता प्याज

आज से चलेगी कांदा एक्सप्रेस

प्याज की इस अनियंत्रित होती महंगाई को रोकने और आम उपभोक्ताओं को तत्काल राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने अपना बफर स्टॉक बाजार में उतारने का फैसला किया है। इसके तहत उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा नासिक से दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, कोच्चि और गुवाहाटी जैसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रेन यानी 'कांदा एक्सप्रेस' चलाई जा रही है। इन शहरों को इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां प्याज की खुदरा दरें राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक दर्ज की गई हैं।

End of Feed