Juniper Hotels IPO: जुनिपर होटल्स ने फिक्स किया आईपीओ के लिए प्राइस बैंड, जानें कितना है GMP

Juniper Hotels IPO Price Band: रिटेल निवेशक जुनिपर होटल्स के आईपीओ में कम से कम 40 शेयरों और उसके बाद 40 शेयरों के ही गुणज में आवेदन कर सकते हैं। आईपीओ वॉच के अनुसार जुनिपर होटल्स का जीएमपी फिलहाल जीरो है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 21 फरवरी को खुलेगा जुनिपर होटल्स का आईपीओ
  • 342-360 रुपये प्रति शेयर तय किया प्राइस बैंड
  • फिलहाल जीरो है कंपनी का जीएमपी

Juniper Hotels IPO Price Band: लग्जरी होटल डेवलपर जुनिपर होटल्स अपना आईपीओ लाने जा रही है। ये भारत में हयात चेन के तहत होटल भी चलाती है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। जुनिपर होटल्स के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 342-360 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21 से 23 फरवरी तक के लिए खुलेगा। जुनिपर होटल्स के 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ एक फ्रेश इक्विटी ऑफर है। यानी कंपनी अपने नए शेयर बेचेगी। इसके पब्लिक इश्यू में ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए शेयर नहीं बेचे जाएंगे। ओएफएस के तहत कंपनी के शेयरधारक अपने शेयर बेचते हैं। बता दें कि इसके पब्लिक इश्यू में 10 प्रतिशत शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रहेंगे।

Juniper Hotels IPO

जुनिपर होटल्स आईपीओ

ये भी पढ़ें -

End of Feed