July 2026 DA Hike: बढ़कर 64% हो सकता है महंगाई भत्ता, कितनी बढ़ेगी सैलरी, समझें कैलकुलेशन

July 2026 DA Hike: जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60% से बढ़कर 64% होने की उम्मीद है। इससे 18000 रुपये से 56100 रुपये मूल वेतन वालों की मासिक आय में कितनी बढ़ोतरी होगी।

July 2026 DA Hike : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2026 का महंगाई भत्ता (DA) बेहद खास रहने वाला है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के ताजा आंकड़ों के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर सरकार इस प्रस्ताव पर मुहर लगाती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 64% हो जाएगा। हालांकि, यह केवल एक अनुमानित आंकड़ा है और अंतिम निर्णय सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा।

July 2026 DA hike, Dearness Allowance hike, 7th Pay Commission, Central government employees DA, AICPI IW index July 2026, basic salary DA calculation

जुलाई 2026 में 4% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

त्योहारों से पहले हो औपचारिक ऐलान की मांग

आगामी त्योहारी सीजन और बढ़ते घरेलू खर्चों को देखते हुए Confederation of Central Government Employees and Workers ने वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Expenditure) से जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। संगठन के महासचिव एम. एस. वेंकटेशन द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होने वाले इस डीए/डीआर (DA/DR) किस्त के प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी के समक्ष तुरंत रखा जाए। संगठन ने यह स्पष्ट किया है कि वे किसी भी तरह का अग्रिम भुगतान या अतिरिक्त लाभ नहीं मांग रहे हैं। उनकी एकमात्र मांग यह है कि प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न की जाए, ताकि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को समय पर बढ़ा हुआ वेतन और पिछला एरियर मिल सके।

End of Feed