JP Morgan और जिम रोजर्स की सलाह, भारत पर भरोसा रखें, निफ्टी 30 हजार जाएगा, डिप पर खरीदें, सोना-चांदी बेचें नहीं

Global Markets में तूफान आया हुआ है। इक्विटी हो या बॉन्ड्स या फिर गोल्ड और सिल्वर सभी तरह के एसेट्स में अस्थिरता और अनिश्चितता हावी है। लेकिन, जेपी मॉर्गन और जिम रोजर्स का कहना है कि भारत पर भरोसा रखें, डिप पर खरीदें और सोना-चांदी बेचें नहीं।

India-US ट्रेड डील के बाद भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का भरोसा तेजी से लौटा है। बेहतर ट्रेड शर्तों, प्रतिस्पर्धी टैरिफ और रुपये की कमजोरी से एक्सपोर्ट सेक्टर को मिलने वाले फायदों ने बाजार की दिशा बदल दी है। इसी बदलते माहौल में JP Morgan ने साल के अंत तक निफ्टी का लक्ष्य 30,000 कर दिया है। दूसरी ओर दिग्गज निवेशक जिम रोजर्स ने भी भारत को लेकर अब तक का सबसे सकारात्मक रुख दिखाया है, लेकिन निवेशकों को ऊंचे स्तर पर जल्दबाजी से बचने की सलाह दी है। दोनों विशेषज्ञों ने ET Now से बातचीत में निवेशकों के लिए अहम निवेश संकेत दिए।

Nifty Perdition

भारतीय बाजार में बनेगा पैसा

ट्रेड डील के बाद लौटा बाजार का भरोसा

हाल के महीनों में अमेरिकी टैरिफ और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव बना हुआ था। रुपये की कमजोरी और विदेशी पूंजी के आउटफ्लो ने भी सेंटीमेंट बिगाड़ा था। लेकिन नई ट्रेड डील के बाद स्थिति तेजी से बदली है। JP Morgan के इंडिया इक्विटी रिसर्च हेड संजय मूकीम के मुताबिक अब भारत एशिया के मुकाबले बेहतर टैरिफ स्थिति में खड़ा है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर को मध्यम अवधि में बड़ा फायदा मिल सकता है।

End of Feed