घर खरीदने के लिए 'ज्वाइंट होम लोन' लेना कितना सही; पहले समझें नफा और नुकसान

Joint Home Loan: घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन कई बार इसकी लागत एक अकेले व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी साबित हो सकती है। ऐसे में ज्वाइंट होम लोन एक आसान विकल्प बन सकता है। इससे न केवल लोन की राशि साझा होती है, बल्कि ब्याज पर मिलने वाले लाभ और टैक्स छूट का फायदा भी बढ़ जाता है।

Joint Home Loan: एक नया घर खरीदने के लिए 'ज्वाइंट होम लोन' बहुत से ग्राहकों को लुभा सकता है। होम लोन के लिए बैंक के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरे नहीं कर पा रहे हों तो यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। लेकिन ज्वाइंट होम लोने के फायदे हैं तो इसके नुकसानों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आइए समझते हैं 'ज्वाइंट होम लोन' कितना सही फैसला हो सकता है-

Joint Home Loan

Joint Home Loan के नफा-नुकसान (Photo-iStock)

'ज्वाइंट होम लोन' क्या होता है

सबसे पहले तो यही समझें की 'ज्वाइंट होम लोन' (Joint Home Loan) क्या होता है। ज्वाइंट होम लोन में दो या उससे अधिक लोग मिलकर एक ही प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन लेते हैं। आमतौर पर पति-पत्नी, माता-पिता और संतान या भाई-बहन संयुक्त रूप से यह लोन लेते हैं। इसमें सभी सह-आवेदक बैंक के प्रति समान रूप से जिम्मेदार होते हैं। लोन स्वीकृति के समय आय, क्रेडिट स्कोर और पुनर्भुगतान क्षमता का आकलन किया जाता है।

End of Feed