John Abraham Bungalow: जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा 70.83 करोड़ रुपये का बंगला, इतनी चुकाई स्टंप ड्यूटी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 1, 2024, 03:04 PM IST

John Abraham Bungalow: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने मुंबई में 70.83 करोड़ रुपये में बंगला खरीदा है। जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार इलाके में 7722 वर्ग फुट की जमीन के साथ 5,416 वर्ग फुट का बंगला खरीदा है।

John Abraham Bungalow: बॉलीवुड में एक्शन हीरो के नाम से मशहूर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट (Mumbai Real Estate) में एक बड़ी डील की है। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने मुंबई में 70.83 करोड़ रुपये में बंगला खरीदा है। जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार इलाके में 7722 वर्ग फुट की जमीन के साथ 5,416 वर्ग फुट का बंगला खरीदा है। अब्राहम ने बंगले के लिए 4.24 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। यह डील 27 दिसंबर 2023 को हुई थी।

John Abraham Bungalow

जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार इलाके में बंगला खरीदा है। (प्रतीकात्मक इमेज)

इंडेक्सटैप डॉट कॉम के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक यह बंगला खार के लिंकिंग रोड पर स्थित है, जो मुंबई की सबसे बड़ी रिटेल हाई स्ट्रीट्स में से एक है। यह इलाका आसपास के कई एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के लिए भी जाना जाता है।

End of Feed