अचानक नौकरी चली जाए तो Bank Account में कितने महीनों का खर्च होना चाहिए? जानें सही फॉर्मूला

Emergency Fund Formula: अचानक नौकरी चले जाए तो मंथली इनकम बंद हो जाती है। ऐसे में रोजमर्रा के खर्चों को लेकर चिंता होती है।

Emergency Fund Formula: अगर किसी व्यक्ति की अचानक नौकरी चली जाए तो सबसे बड़ी चिंता रोजमर्रा के खर्चों को लेकर होती है। नई नौकरी मिलने में कुछ हफ्ते या कई महीने लग सकते हैं। ऐसे समय में अगर पहले से इमरजेंसी फंड मौजूद हो, तो आर्थिक दबाव काफी कम किया जा सकता है। इसलिए नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समझना जरूरी है कि बैंक अकाउंट (Bank Account) और आसानी से निकाले जा सकने वाले निवेश में कितने महीनों का खर्च सुरक्षित रखना चाहिए।

Emergency Fund

अचानक नौकरी चले जाए तो बैंक में कितने पैसे होने चाहिए (Photo: iStock)

कितने महीने का खर्च बचाकर रखें?

आमतौर पर कम से कम 6 महीने के जरूरी खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड (Emergency Fund) रखना अच्छा माना जाता है। अगर आपकी नौकरी का सेक्टर अस्थिर है, परिवार में केवल आपकी कमाई है या नई नौकरी मिलने में ज्यादा समय लग सकता है, तो 9 से 12 महीने के खर्च का फंड रखना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है। यह रकम आपकी पूरी सैलरी के बराबर होना जरूरी नहीं है। इमरजेंसी फंड की कैलकुलेट करते समय उन खर्चों को शामिल करें, जो नौकरी जाने के बाद भी जारी रहेंगे। इनमें घर का किराया या EMI, राशन, बिजली-पानी का बिल, मोबाइल और इंटरनेट, दवाइयां, बीमा प्रीमियम और जरूरी यात्रा खर्च शामिल हो सकते हैं।

End of Feed