नौकरी हो तो ऐसी, 83 लाख सैलरी, एक हफ्ते काम और एक हफ्ते आराम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 3, 2023, 03:29 PM IST

who is Vivek Ramaswamy: अमेरिका की राजनीतिक पार्टी रिपब्लिकन के राष्‍ट्रपति पद के संभावित उम्‍मीदवार विवेक रामास्‍वामी ने नैनी के लिए विज्ञापन दिया है।

who is Vivek Ramaswamy: एक भारतवंशी अमेरिकी अरबपति ने अपने बच्‍चों की देखभाल करने के लिए नैनी की जॉब ऑफर की है, जिसकी सैलरी और सुविधाएं सुनकर आपका भी मन ऐसी नौकरी करने का होने लगेगा। दरअसल अमेरिका की राजनीतिक पार्टी रिपब्लिकन के राष्‍ट्रपति पद के संभावित उम्‍मीदवार विवेक रामास्‍वामी ने नैनी के लिए विज्ञापन दिया है।

Vivek Ramaswamy family

नैनी की जॉब

रामास्‍वामी फैमिली मे 2 बच्‍चे हैं। एक की उम्र 3.5 साल और दूसरे की 1 साल है।

कितनी मिलेगी सैलरी

विज्ञापन में नैनी की जॉब के लिए 1,00,000 (करीब 83 लाख रुपये) डॉलर दिए जाने की बात कही गई है। उनके घर में कई घरेलू कामकाज के स्‍टाफ हैं लेकिन नैनी की जॉब अभी खाली है। विज्ञापन में न सिर्फ दो बच्‍चों को संभालने बल्कि फैमिली एडवेंचर में शामिल होने की भी बात कही गई है। जॉब के लिए सिलेक्‍ट होने वाले कैंडीडेट को इस रईस परिवार के साथ रहने और घूमने-फिरने का भी मौका मिलेगा। जॉब के लिए अप्‍लाई करने वाले की उम्र कम से कम 21 साल तय की गई है।

End of Feed