JM Financial And IIFL Stocks:रिजर्व बैंक की तरफ से पाबंदियां लगाए जाने के अगले दिन जेएम फाइनेंशियल के शेयरों में बुधवार को 19 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और उसका बाजार पूंजीकरण 1484 करोड़ रुपये तक घट गया।रिजर्व बैंक ने कई तरह की गड़बड़ियां पाए जाने के बाद समूह की कंपनी जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड पर मंगलवार को कई प्रतिबंध लगाए थे।बीएसई पर कंपनी का शेयर 19.29 प्रतिशत गिरकर 77.10 रुपये पर आ गया। वहीं एनएसई पर यह 18.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।इस गिरावट के बीच कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,484.53 करोड़ रुपये घटकर 7,643.63 करोड़ रुपये रह गया।
आरबीआई की सख्ती का असर
आरबीआई ने क्यों लगाया बैन
आरबीआई ने अपनी समीक्षा में पाया कि कंपनी ने उधार ली गई राशि का उपयोग करके अपने ग्राहकों के एक समूह को कई आईपीओ और एनसीडी ऑफर के लिए बोली लगाने में बार-बार मदद की। आरबीआई के अनुसार क्रेडिट अंडरराइटिंग में लापरवाही बरती गई और फाइनेंसिंग अल्प (बहुत कम) मार्जिन पर किया गया। आरबीआई ने कहा है कि कंपनी में गवर्नेंस इश्यू (मैनेजमेंट स्तर पर गड़बड़ी) भी हैं, जो ग्राहकों के हितों के लिए हानिकारक हैं। आगे नियामक उल्लंघन और कमियां, यदि कोई हों, तो इस संबंध में बैंक(बैंकों) की अलग से जांच की जा रही है।
IIFL के स्टॉक भी टूटे
इस बीच आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी है। शेयर 20 फीसदी की भारी गिरावट के साथ लोअर सर्किट पर पहुंच गए। पिछले 2 दिनों में कंपनी के शेयर करीब 36 फीसदी गिर घए है। यह गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से कंपनी के गोल्ड लोन बिजनेस पर की गई कार्रवाई के बाद आई है। आरबीआई की सख्ती के बाद ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने स्टॉक की रेटिंग को 'खरीदें (Buy)' से घटाकर "होल्ड" कर दिया ।
