देश के सबसे बड़े IPO में मिलेगा निवेश का मौका, 31 मार्च तक DRHP फाइल करेगी JIO : रिपोर्ट

देश के सबसे बड़े IPO का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। रिलायंस समूह की टेलीकॉम कंपनी Jio Platforms 31 मार्च तक DRHP फाइल कर सकती है। 35,000 करोड़ रुपये के इश्यू के साथ यह देश का सबसे बड़ा IPO होगा।

Jio Platforms IPO DRHP: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म जल्द ही बाजार में लिस्ट होगी। कंपनी की तरफ से लिस्टिंग के लिए सेबी को 31 मार्च तक आवेदन सौंपा जाएगा। ET Now की रिपोर्ट के मुताबिक Mukesh Ambani की अगुवाई वाली Reliance Industries की डिजिटल इकाई Jio Platforms अपने बहुप्रतीक्षित IPO के लिए 31 मार्च 2026 तक ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह इश्यू भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। करीब ₹35,000 करोड़ के इस इश्यू को लेकर बाजार में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। कंपनी का लक्ष्य 2026 की पहली छमाही में लिस्टिंग का है।

JIO IPO

जियो आईपीओ की तैयारी शुरू। (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

OFS मॉडल पर होगा IPO

यह IPO पूरी तरह Offer for Sale (OFS) मॉडल पर आधारित होगा। यानी कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं करेगी, बल्कि मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा विदेशी निवेशक इस इश्यू में आंशिक एग्जिट की तैयारी कर रहे हैं। इनमें Meta, Google, KKR, Silver Lake जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

End of Feed