Jio IPO को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पिछले वर्ष ही ऐलान कर दिया था कि 2026 में Jio IPO लाया जाएगा। Reliance Jio Platforms का IPO भारतीय शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है। ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस साल सिर्फ 2.5% हिस्सेदारी बेचकर 4 अरब डॉलर यानी करीब 36,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाने पर विचार कर रही है। अगर यह प्लान जमीन पर उतरता है, तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा।
जियो आईपीओ (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई, RIL)
Valuation ने बढ़ाया बाजार का रोमांच
रिपोर्ट में बताया गया है कि इन्वेस्टमेंट बैंक Jefferies के अनुमान के मुताबिक, Jio की valuation करीब 180 अरब डॉलर आंकी गई है। इस valuation पर 2.5% stake sale से करीब 4.5 अरब डॉलर जुट सकते हैं, जो पिछले साल Hyundai Motor India के 3.3 अरब डॉलर के IPO से भी बड़ा होगा। कुछ बैंकर Jio की संभावित valuation 200 से 240 अरब डॉलर तक मान रहे हैं, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी और तेज हो गई है।
कम स्टेक, ज्यादा डिमांड
Mukesh Ambani की रणनीति साफ दिखती है। इतनी बड़ी कंपनी के लिए शुरुआती लिस्टिंग में सीमित हिस्सेदारी उतारना प्राइस स्टेबिलिटी और प्रीमियम दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि Jio IPO में छोटा हिस्सा, लेकिन ऊंचा वैल्यूएशन देखने को मिल सकती है।
SEBI के नियमों पर टिकी बड़ी डील
Jio IPO का आकार SEBI के उस प्रस्ताव से भी जुड़ा है, जिसमें बड़े IPOs के लिए मिनिमम पब्लिक फ्लोट 5% से घटाकर 2.5% करने की बात कही गई है। अगर यह नियम लागू होता है, तो Jio जैसी बड़ी कंपनियों के लिए IPO का रास्ता और आसान हो जाएगा।
AI और डिजिटल बिजनेस बना वैल्यू का इंजन
पिछले कुछ सालों में Jio सिर्फ टेलीकॉम कंपनी नहीं रही, बल्कि डिजिटल, क्लाउड और AI Ecosystem में तेजी से आगे बढ़ी है। KKR, General Atlantic, Silver Lake और Abu Dhabi Investment Authority जैसे ग्लोबल इन्वेस्टर्स पहले ही कंपनी में बड़ा निवेश कर चुके हैं। Nvidia के साथ AI इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनरशिप को भी वैल्यूएशन ड्राइवर माना जा रहा है।
IPO की टाइमिंग
Ambani पहले ही संकेत दे चुके हैं कि Jio की लिस्टिंग 2026 की पहली छमाही में आ सकता है। भारत का IPO मार्केट मजबूत मोमेंटम में है और 2025 में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्राइमरी इक्विटी मार्केट रहा। ऐसे माहौल में Jio IPO घरेलू और विदेशी निवेशकों दोनों के लिए बड़ा अवसर बन सकता है।
