Jio Financial Services Share Price Target: बीते शुक्रवार को BSE पर जियो फाइनेंशियल का शेयर 4.65 रु या 1.32 फीसदी की मजबूती के साथ 358.10 रु पर बंद हुआ। जियो फाइनेंशियल के शेयर ने बीते 6 महीनों में 53.7 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं 21 अगस्त 2023 को लिस्टिंग के बाद से शेयर ने 42.2 फीसदी रिटर्न दिया है। आगे जियो फाइनेंशियल का शेयर कैसा परफॉर्म कर सकता है, आगे जानिए एक्सपर्ट की राय।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर खरीदें या नहीं
ये भी पढ़ें -
खरीदें या नहीं
ईटी नाउ स्वदेश के बातचीत में एक मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि वे कई बार जियो फाइनेंशियल को खरीदने की सलाह दे चुके हैं। मगर अब ये शेयर अपने न्यू बिजनेस की डिटेल के हिसाब से ही आगे बढ़ेगा। एक्सपर्ट को शेयर में बहुत अधिक तेजी की उम्मीद नहीं रहै।
उन्होंने इसे लॉन्ग टर्म के लिए Hold करने को कहा है, मगर इसमें जैसी तेजी अब तक आई है, वैसी तेजी दोबारा आना मुश्किल है।
क्या है कंपनी का बिजनेस
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एक भारतीय फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है जो मूल रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी थी। यह एक स्वतंत्र इकाई बन गई है और अगस्त 2023 में भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुई। कंपनी पेमेंट सर्विसेज और बीमा ब्रोकिंग सहित फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइड करती है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
