JIO: डेटा खपत में जियो की हिस्सेदारी 60 फीसदी हुई, 5G का भी विस्तार

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 7, 2024, 07:35 PM IST

JIO: वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने एक अरब से ज्यादा भारतीयों को उनके घरों, दफ्तरों और चलते-फिरते डिजिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त डेटा क्षमता तैयार कर ली है। । जियो का कुल ग्राहक आधार 48.18 करोड़ है, जिसमें 10.8 करोड़ 5G यूजर्स हैं।

JIO: दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो की देश के कुल डेटा खपत में हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत हो गई। मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की सालाना रिपोर्ट में यह बात कही गई है। कंपनी के मुताबिक, अगली पीढ़ी के नेटवर्क और डिजिटल प्रौद्योगिकियों में जियो के बड़े निवेश से प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त और बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी बनी रहेगी और इससे आने वाले वर्षों में मजबूत और सतत शेयरधारक रिटर्न सुनिश्चित होगा।

Jio Data Traffic

5जी नेटवर्क का विस्तार

वार्षिक रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो ने किफायती, उच्च गति वाले 4जी डेटा के साथ ‘डेटा के लिहाज से कमजोर’ भारत को ‘डेटा-समृद्ध’ देश में बदल दिया और विश्व रिकॉर्ड समय में पूरे भारत में 5जी नेटवर्क का विस्तार भी किया। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, अगली पीढ़ी का फिक्स्ड वायरलेस नेटवर्क शुरू होने से उच्च गति वाले फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की मांग तेज होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इन सेवाओं की मांग में अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है।

End of Feed