Anita Goyal Dies: जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन, कैंसर से जूझ रही थीं

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 16, 2024, 09:58 AM IST

naresh goyal wife Anita Goyal Death News: जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन हो गया है। वह कैंसर से जूझ रही थीं। 6 मई को बॉम्बे हाई कोर्ट ने चिकित्सा और मानवीय आधार पर नरेश गोयल को दो महीने की अवधि के लिए अंतरिम जमानत दी थी।

Anita Goyal Dies: जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन हो गया है। वह कैंसर से जूझ रही थीं। अनीता गोयल के आखिरी समय में नरेश गोयल उनके साथ थे। हाल ही में नरेश गोयल को बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अनीता गोयल का अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई में किया जाएगा। अनीता गोयल एयरलाइन के ऑपरेशन से जुड़ी रही थीं और कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट के पद पर भी रही थीं।

Naresh Goyal and Anita Goyal (File Pic)

Naresh Goyal and Anita Goyal (File Pic) (PC- Getty)

अंतरिम जमानत

6 मई को बॉम्बे हाई कोर्ट ने चिकित्सा और मानवीय आधार पर नरेश गोयल को दो महीने की अवधि के लिए अंतरिम जमानत दी थी। उच्च न्यायालय ने कहा कि गोयल को एक लाख रुपये की जमानत राशि देनी होगी और ट्रायल कोर्ट की पूर्व अनुमति के बिना मुंबई नहीं छोड़ना होगा।

End of Feed