टैक्स रिफंड अटका पड़ा है? जानें किस दिन तक आने की उम्मीद

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किये हुए टैक्सपेयर्स को 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन अब तक कुछ लोगों का टैक्स रिफंड क्रेडिट नहीं हुआ है। अगर आपने भी ITR फाइल कर दिया है लेकिन रिफंड अबतक नहीं मिला है तो आइए बताते हैं कि कब तक ये आपके अकाउंट में क्रेडिट होने की उम्मीद है?

अगर आपका इनकम टैक्स रिफंड महीनों से अटका पड़ा है और हर दिन बैंक खाते का बैलेंस चेक करते-करते परेशान हो चुके हैं, तो ये खबर आपको थोड़ी राहत दे सकती है। सीबीडीटी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि लंबित रिफंड्स जल्द ही क्लियर होने वाले हैं। यानी इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि किस दिन आपके अकाउंट में रिफंड आने की उम्मीद है।

ITR Refund

कब आएगा रिफंड?

इनकम टैक्स विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी पेंडिंग रिफंड इस महीने या अगले महीने तक जारी कर दिए जाएंगे। यह जानकारी सीबीडीटी चीफ रवि अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि छोटे और कम राशि वाले रिफंड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। लेकिन जब बड़े (हाई-वैल्यू) रिफंड की फाइलें चेक की गईं, तो कई मामलों में गलत दावे पाए गए। इसलिए ऐसे टैक्सपेयर्स को ई-मेल भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग की सलाह है कि जिन लोगों को ई-मेल मिला है, वे जल्दी से जानकारी अपडेट कर दें, ताकि रिफंड प्रोसेस में कोई देरी न हो।

End of Feed