ITR रिफंड में देरी! स्टेटस ‘Processed’ दिख रहा है लेकिन पैसा अकाउंट में नहीं आया? जानें क्या करें अब?

इनकम टैक्स रिटर्न भरने के बावजूद बहुत सारे टैक्सपेयर्स के बैंक अकाउंट में रिफंड का पैसा नहीं आया है। अगर आप भी उन करदाता में शामिल हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको वो तरीका बता रहे हैं, जिससे आपके अकाउंट में रिफंड आ जाएगा।

ITR Refund Delay: इनकम टैक्स रिटर्न तय समय सीमा के अंदर भरने के बावजूद बहुत सारे टैक्सपेयर्स अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी उन टैक्सपेयर्स में शामिल हैं जो अपने रिफंड मिलने का इंतजार कर रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको रिफंड मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने समय पर आईटीआर दाखिल करने वाले टैक्सपेयर के बैंक खातों में रिफंड जमा करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए तो अब क्या करें? आइए इसका समाधान जानते हैं।

आईटीआर रिफंड में देरी?

आईटीआर रिफंड में देरी?

आईटीआर रिफंड में 4-5 सप्ताह का समय लगता है!

आयकर विभाग के अनुसार, आमतौर पर करदाता के खाते में रिफंड जमा होने में 4-5 सप्ताह का समय लगता है। ऐसे में अगर आपके आईटीआर रिफंड की स्थिति 'प्रोसेस्ड' दिखाई दे रही है, लेकिन यह आपके बैंक खाते में जमा नहीं हो रहा है, तो घबराने की कोई बात नहीं है। आपके आयकर रिफंड में देरी होने के कई कारण हो सकते हैं, और ऐसी स्थिति कभी-कभी उत्पन्न हो सकती है।

End of Feed