ITR Live updates: क्या ITR फाइल करने की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ गई? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया सच

क्या इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख 15 सितंबर से बढ़कर 30 सितंबर हो गई है। इकनम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस खबर की सच्चाई बताई है।

ITR Live updates: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है। इस बीच सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया हुआ एक फेक प्रेस रिलीज तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। फेक रिलीज में यह बताया गया है कि भारत सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख 15 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। हालांकि, यह सही नहीं है। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा प्रेस रिलीज फेक है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इनकम टैक्स विभाग ने कहा कि यह फेक रिलीज है और इस पर बिल्कुल ध्यान न दें। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 15 सितंबर ही है। इसलिए डेडलाइन के अंदर अपना रिटर्न जरूर फाइल करें।

इनकम टैक्स रिटर्न

इनकम टैक्स रिटर्न (Istcok)

फाइलिंग के लिए बचे हैं कुछ घंटे

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए आईटीआर फाइल करने की आज आखिरी दिन है। इसके बाद रिटर्न फाइल करने पर जुर्माना देना होगा। साथ ही कई दूसरे नुकसान भी उठाने होंगे। इसलिए आप समय रहते अपना रिटर्न जल्द से जल्द फाइल कर लें।

End of Feed