ITR Filing FY2025-26: नोटिस से बचने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने से पहले इन बातों को समझें

ITR Filing FY2025-26: इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय AIS, Form 26AS, ब्याज, कैपिटल गेन, विदेशी आय और टैक्स छूट की सही जानकारी दें। छोटी गलती भी डेटा मिलान के कारण इनकम टैक्स विभाग का नोटिस दिला सकती है।

ITR Filing FY2025-26 : वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करने का समय चल रहा है। ऐसे में हर टैक्सपेयर के लिए यह जरूरी है कि वह अपना ITR पूरी सावधानी और सही जानकारी के साथ भरे। छोटी-सी गलती भी इनकम टैक्स विभाग की नजर में आ सकती है और आपको टैक्स नोटिस (Income Tax Notice) का सामना करना पड़ सकता है। कई बार लोग यह सोचते हैं कि गलती जानबूझकर नहीं हुई, इसलिए कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज के समय में इनकम टैक्स विभाग आधुनिक तकनीक और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में आपकी ओर से दी गई जानकारी और विभाग के पास मौजूद रिकॉर्ड में थोड़ा-सा भी अंतर होने पर सिस्टम अपने आप जांच शुरू कर सकता है।

Income Tax Return, Income Tax Notice

इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय ये न करें, नहीं तो आ सकता है इनकम टैक्स विभाग का नोटिस

अब डेटा के आधार पर हो रही है जांच

टैक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार, पहले की तुलना में अब टैक्स विभाग की जांच पूरी तरह डेटा आधारित हो गई है। विभाग के पास बैंकों, कंपनियों, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार, नियोक्ता (Employer) और अन्य वित्तीय संस्थानों से लगातार जानकारी पहुंचती रहती है। यहां तक कि विदेशों से भी सूचना साझा करने की व्यवस्था के तहत कई जानकारियां विभाग को मिल जाती हैं। इसलिए अगर आपके ITR में दी गई जानकारी इन रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती, तो आपको नोटिस मिल सकता है।

End of Feed