ITR Changes: 1 अप्रैल से बदल गई है आपकी टैक्स फाइलिंग, यहां समझें Tax Year 2026–27 से जुड़े नए अपडेट्स

ITR changes: इस महीने की पहली तारीख से सभी टैक्सपेयर्स पर आयकर अधिनियम 2025 और आयकर नियम 2026 लागू हो चुके हैं।

ITR changes: 1 अप्रैल 2026 से सभी टैक्सपेयर्स पर आयकर अधिनियम 2025 और आयकर नियम 2026 लागू हो चुके हैं। हालांकि, इन नए नियमों के साथ कुछ महत्वपूर्ण बदलावों को समझना आपके लिए जरूरी है। सबसे पहले तो ध्यान देने वाली बात यही है कि ये बदलाव टैक्स ईयर 2026-27 के लिए लागू हुए हैं, जो कि असेसमेंट ईयर (AY) 2026-27 से अलग है।

ITR Changes

ITR Changes (Photo: iStock)

जहां एक ओर AY 2026-27 के लिए आपको अपना आयकर रिटर्न (ITR) 31 जुलाई 2026 तक (नॉन-टैक्स ऑडिट मामलों में) पुराने आयकर अधिनियम 1961 और आयकर नियम 1962 के अनुसार ही फाइल करना होगा। वहीं, टैक्स ईयर 2026-27 के लिए सैलरीड, पेंशनर्स, छात्र (जिनकी कोई बिजनेस इनकम नहीं है) और अन्य नॉन-ऑडिट टैक्सपेयर्स को अपना ITR 31 जुलाई 2027 तक फाइल करना होगा।

End of Feed