ITC Share: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त भूचाल देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर बुधवार सुबह से ही ITC के शेयरों को लेकर कई तरह की बड़ी खरीद की खबरें आईं। ITC के शेयरों को लेकर खबर है कि सिंगापुर सरकार, ICICI Prudential, BofA Securities समेत कई फर्म ने आईटीसी में जबरदस्त खरीदारी की है और कुछ फर्म द्वारा शेयर बेचने की खबर हैं। इन सब के बीच एक्सपर्ट ने ITC शेयर को लेकर क्या टारगेट दिए हम उसके बारे में भी बता रहे हैं।
सिंगापुर सरकार ने ITC के 9.15 करोड़ शेयर खरीदे
सिंगापुर सरकार ने ITC के 9.15 करोड़ शेयर, ICICI Prudential ने 5.19 करोड़ शेयर, BofA Securities ने 2.04 करोड़ शेयर, सोसाइटी जनरल ने 1.8 करोड़ शेयर, कैपिटल इनकम बिल्डर ने 1.7 करोड़ शेयर, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस ने 1.7 करोड़ शेयर, मॉर्गन स्टेनली एशिया ने 1.5 करोड़ शेयर, COPTHALL Mauritius Investment ने 1.3 करोड़ शेयर, सिंगापुर मॉनिटरी अथॉरिटी ने 1.19 करोड़ शेयर खरीदे हैं।
ब्रिटिश कंपनी ने आईटीसी में 43,68,51,457 शेयर बेचे
आईटीसी में इस बिक्री के बाद बीएटी की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत से घटकर 25.5 प्रतिशत हो गई है। ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको पीएलसी एक बयान में कहा था कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडरी कंपनी टोबैको मैन्युफैक्चरर्स (इंडिया) लि. (टीएमआई) की संस्थागत निवेशकों को विविध कारोबार से जुड़ी भारतीय इकाई में 43,68,51,457 शेयर बेचने की योजना है।
BAT PLC ने कंपनी में बेची 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी
ब्रिटिश मल्टीनेशनल कंपनी BAT PLC ने बुधवार को 17,485 करोड़ रुपये में आईटीसी में अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। पीटीआई के मुताबिक BAT PLC ने 400.25 रुपये औसत भाव पर आईटीसी के 43.68 करोड़ ज़्यादा इक्विटी शेयरों की बिक्री की है। बताते चलें कि ब्रिटिश कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वे थोक कारोबार के माध्यम से संस्थागत निवेशकों को भारत की आईटीसी लिमिटेड में 3.5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।
ITC Share Price Target: आईटीसी शेयर प्राइस टारगेट 2024
मॉर्गन स्टेनली ने 491 रुपये के शेयर प्राइस टारगेट के साथ आईटीसी स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है। एफएमसीजी प्रमुख आईटीसी के शेयर बुधवार को ब्लॉक डील के बाद मजबूती से हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।
बुधवार को ITC के शेयरों में दिखी थी तेजी
बताते चलें कि मंगलवार को 404.25 रुपये के भाव पर बंद हुए ITC के शेयर बुधवार को 439.00 रुपये के भाव पर खुले थे। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के स्टॉक्स ने 421.20 का Day Low और 439.00 रुपये का Day High टच किया था। इस एफएमसीजी स्टॉक का 52 Week High 499.60 रुपये और 52 Week High Low 369.70 रुपये है। BSE के डाटा के मुताबिक कंपनी का मौजूदा मार्केट 5,27,217.30 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
