अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और दामाद आनंद पीरामल (Anand Piramal) के घर में किलकारियां गूंजी हैं। ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों (Twins) को जन्म दिया है। मीडिया को जारी पीरामल और अंबानी परिवार के बयान में कहा गया है, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को भगवान ने जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद दिया है। ईशा और बच्चे दोनों स्वस्थ्य हैं। बच्ची का नाम आदिया और लड़के का नाम कृष्णा है। हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण चरण में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।'
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल
