कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ अकाउंट होल्डर को सहूलियत देने के लिए हाल के महीनों में कई बड़े बदलाव किए हैं। जल्द ही UPI के जरिये पीएफ निकासी की सुविधा शुरू होने वाली है। हालांकि, इसके बावजूद भी PF को लेकर शिकायतों की कोई कमी नहीं है। अगर आपको भी पीएफ का पैसा निकालने या ट्रांसफर करने में परेशानी आ रही है ता आप इसकी शिकायत घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह काम आप कैसे कर सकते हैं।
ईपीएफओ
EPFO के पास इस तरह करें शिकायत
- https://epfigms.gov.in पर दर्ज करा सकता है। इसके लिए उसे अपने UAN / Establishment / PPO नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
- शिकायत दर्ज कराने में जरूरी जानकारी भरनी होगी, जिसमें शिकायत की श्रेणी और उसका विवरण शामिल है। साथ ही, सहायक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
- शिकायत जमा होने के बाद, उसे संबंधित प्रोविडेंट फंड कार्यालय को भेज दिया जाता है, जो उस UAN / Establishment / PPO नंबर से जुड़ा होता है।
- अगर आपके पास UAN / Establishment / PPO नंबर नहीं है, तो आप अपनी शिकायत ‘Others’ कैटेगरी में रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस प्रोविडेंट फंड ऑफिस की जानकारी भरनी होगी, जिससे आप संपर्क कर रहे हैं।
- शिकायत सफलतापूर्वक दर्ज होने के बाद, एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर जेनरेट होगा और आपके मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस पर भेज दिया जाएगा। आप इस रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए अपनी शिकायत का स्टेटस या उसके निपटारे की जानकारी ट्रैक कर सकते हैं।
- आप इस पोर्टल का इस्तेमाल करके अपनी शिकायत से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, EPFO ऑफिस भी आपसे और डॉक्यूमेंट्स मांग सकते हैं और शिकायतकर्ता से अतिरिक्त जानकारी ले सकते हैं।
WhatsApp पर मिलेंगी PF से जुड़ी सेवाएं
EPFO अब करोड़ों कर्मचारियों के लिए अपनी कई सेवाएं WhatsApp के जरिये पेश करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल, EPFO से जुड़ी ज्यादातर सेवाएं इसके पोर्टल या उमंग एप के जरिये उपलब्ध होती हैं। देश में करीब 8 करोड़ एक्टिव EPFO सब्सक्राइबर हैं। इतनी बड़ी संख्या के चलते अक्सर EPFO का आधिकारिक पोर्टल धीमा पड़ जाता है। यही, दिक्कत कई बार Umang App के जरिये PF से जुड़ी सेवाओं को एक्सेस करने में होती है। इसी वजह से EPFO अपने सब्सक्राइर्स के लिए PF सेवाओं को वैकल्पिक रास्तों से पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में संगठन अब मैसेजिंग एप whatsapp के जरिये PF से जुड़ी तमाम सेवाएं पेश करने की तैयारी कर रहा है। EPFO की इस नई पहल से करोड़ों लोगों के लिए पीएफ सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी।
