खतरे में आपका सोना? Bank Locker में रखे जेवर पूरी तरह नहीं सुरक्षित; मुसीबत में बैंक झाड़ सकता है पल्ला

Bank Locker Safety Rules 2026: अगर आप भी इस भरोसे में हैं कि अपना जीवन भर की कमाई और सोना बैंक लॉकर (Bank Locker) के हवाले कर देने के बाद आप पूरी तरह निश्चिंत हो सकते हैं तो यह जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। हकीकत यह है कि बैंक लॉकर में रखा आपका कीमती सामान उतना सुरक्षित नहीं है, जितना आप समझते हैं।

Bank Locker Safety Rules 2026: भारत में अधिकांश लोग अपनी सोने की ज्वेलरी को सुरक्षित रखने के लिए बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बैंक लॉकर में रखा सोना पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता और बैंक इसकी पूरी जिम्मेदारी नहीं लेते। इसलिए केवल लॉकर पर निर्भर रहना काफी नहीं होगा।

Bank Locker Safety Rules

बैंक लॉकर में सोना कितना सुरक्षित (Photo: iStock)

बैंक की सीमित जिम्मेदारी

नियमों के अनुसार, बैंक की जिम्मेदारी सीमित होती है। अगर लॉकर में रखे सोने को नुकसान होता है, तो बैंक केवल लॉकर के वार्षिक किराए के 100 गुना तक ही मुआवजा देते हैं। यानी अगर आपके पास लाखों का सोना है, तो भी आपको पूरी भरपाई नहीं मिल सकती। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ या भूकंप की स्थिति में बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं होती। ऐसे में सोने की सुरक्षा के लिए कुछ और विकल्पों को भी अपनाया जा सकता है।

End of Feed