क्या रूस से क्रूड ऑयल अभी भी खरीद रहा रिलायंस? कंपनी ने दी ये अहम जानकारी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में आंकड़ा विश्लेषक कंपनी ‘केप्लर’ के हवाले से कहा गया था कि करीब 22 लाख बैरल यूराल (रूसी कच्चे तेल का एक प्रकार) से लदे कम से कम तीन टैंकर सिक्का बंदरगाह की ओर जा रहे थे जिसके माध्यम से जामनगर रिफाइनिंग परिसर अपने कच्चे तेल के आयात का एक बड़ा हिस्सा प्राप्त करता है। सिक्का बंदरगाह का इस्तेमाल हालांकि रिलायंस के अलावा अन्य कंपनियां भी करती हैं।

रूस से भारत को तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच देश की सबसे बड़ी कंपनी,

रिलायंस रिफाइनरी

रिलायंस रिफाइनरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रूसी तेल को लेकर बड़ा स्प्ष्टीकरण दिया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसे रूस से करीब तीन सप्ताह से तेल का कोई बैरल नहीं मिला है और जनवरी में भी इसके प्राप्त होने की कोई उम्मीद नहीं है। रिलायंस ने 20 नवंबर 2025 को कहा था कि उसने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का अनुपालन करने के लिए गुजरात के जामनगर स्थित अपनी निर्यात-विशिष्ट रिफाइनरी में रूसी कच्चे तेल का उपयोग बंद कर दिया है।

End of Feed