IRFC Share Price Target 2024: भारतीय रेलवे वित्त निगम (NSE: IRFC) शेयर में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर IRFC का शेयर 0.65 प्रतिशत गिरकर 168.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 168.90 रुपये पर बंद हुआ। इसी के साथ शेयर ने एक हफ्ते में 1.3 फीसदी गिरावट देखने को मिली।
IRFC Share Price Target 2024
IRFC Share Price Target 2024: एक्सपर्ट ने क्या दिया टारगेट
सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट और स्टॉक मार्केट टुडे के फाउंडर वीएलए अंबाला के मुताबिक लॉजिस्टिक्स और रेलवे क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और IRFC इन क्षेत्रों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। यह एक लार्ज कैप और मोनोपोली कंपनी है और इसने केवल 1 साल में 434.65 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
उन्होंने कहा, "आप IRFC में टारगेट 220 रुपये से 500 रुपये तक की उम्मीद कर सकते हैं। इसके लिए शेयर होल्डिंग टाइम 2 महीने से 1.5 साल होना चाहिए। उन्होंने इसका स्टॉप लॉस भी बताया और कहा कि यदि आपका दृष्टिकोण छोटी और मध्य अवधि का है, तो 115 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाएं।"
IRFC शेयर ने तीन महीनों में दिया 131 फीसदी का रिटर्न
बीएसई के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में IRFC के शेयर में 2.87 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले तीन महीनों में 131.25 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।)
