IRFC Dividend Record Date: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) का भुगतान करेगी। पात्र शेयरधारकों की पहचान करने के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट तय कर ली है। कंपनी के निदेशक मंडल की होने जा रही बैठक में इस डेट को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।
आईआरएफसी ने तय की डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट
कितनी है रिकॉर्ड डेट
रेलवे पीएसयू फर्म ने अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान करने के उद्देश्य से 10 नवंबर, 2023 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी ने कहा है कि अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 है, जिस पर बोर्ड की मंजूरी ली जाएगी।
आईआरएफसी के डिविडेंड की हिस्ट्री
इससे पहले, कंपनी ने 15 सितंबर 2023 को 0.7 रुपये का अंतिम डिविडेंड दिया था। 2022 में, कंपनी ने दो अलग-अलग मौकों पर डिविडेंड की घोषणा की थी। इसने 17 नवंबर 2022 को 0.80 और 15 सितंबर 2023 को 0.63 रु का डिविडेंड दिया था। 2021 में भी इसने दो बार में कुल 1.82 रुपये का डिविडेंड दिया था।
1 साल में पैसा तीन गुना से अधिक
बीएसई के डेटा के मुताबिक आईआरएफसी के शेयर ने बीते एक साल में 219.7 फीसदी रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा 3 गुना से अधिक कर दिया है। वहीं 2023 में अब तक इसने 122 फीसदी और 6 महीनों में 106 फीसदी रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
