IREDA Share Fall: NSE के एक फैसले से बिखर गए IREDA के शेयर, स्टॉक में 4 फीसदी की बड़ी गिरावट

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Mar 20, 2024, 11:51 AM IST

IREDA Share Fall: IREDA के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार यानी आज के शुरुआती कारोबार के दौरान IREDA के शेयर 4 फीसदी तक टूट गए। IREDA के शेयर गिरकर आज 124.40 के लेवल पर पहुंच गए। IREDA के शेयरों ने पिछले साल नवंबर में 32 रुपये के आईपीओ प्राइस पर एंट्री की थी।

IREDA Share Fall: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने गैर-अनुपालन के कारण कई प्रमुख इंडेक्स से इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंच एजेंसी (IREDA) को शामिल करने के फैसले को रद्द कर दिया। इसके बाद IREDA के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार यानी आज के शुरुआती कारोबार के दौरान IREDA के शेयर 4 फीसदी तक टूट गए। IREDA के शेयर गिरकर आज 124.40 के लेवल पर पहुंच गए।

IREDA shares fall Today

NSE ने निफ्टी 500, निफ्टी मिडकैप 150, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 200, निफ्टी लार्जमिडकैप 250, निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 और निफ्टी टोटल मार्केट में शामिल करना रद्द कर दिया। IREDA का शेयर मूल्य आज बीएसई पर 128.00 पर ओपन हुए।

End of Feed