IREDA share price target: अपने ऑल टाइम हाई से 30 फीसदी गिरा शेयर, अब क्यों नहीं बढ़ रहा PSU स्टॉक, जानें एक्सपर्ट की राय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 10, 2024, 01:17 PM IST

IREDA share price target: आस्था जैन ने ईटी नाउ से बात करते हुए स्वदेश ने IREDA स्टॉक के लिए प्रमुख रणनीति बताई है। उन्होंने कहा कि इरेडा का स्टॉक जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है और एनबीएफसी शेयरों के लिए तय सीमा से भी आगे निकल गया है।

IREDA share price target: भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) के शेयर पिछले एक महीने में लगभग 13.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। पीएसयू स्टॉक में कमजोरी का कारण निवेशकों की मुनाफावसूली और ऊंची वैल्यूएशन है। पिछले एक महीने से पीएसयू स्टॉक में गिरावट के बीच, 07 मार्च का सत्र राहत की सांस लेकर आया जब शेयर 148.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई के साथ लगभग 4.30 प्रतिशत उछल गया और IREDA का स्टॉक 07 मार्च को 147.85 रुपये पर बंद हुआ।

IREDA share price target 2024

ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल है कि जब स्टॉक अपने उच्चतम स्तर को छूने के बाद गिर रहा है तो उन्हें क्या करना चाहिए। बता दें कि पीएसयू शेयरों की बढ़ती गति के बाद, पिछले एक साल में स्टॉक में लगभग 146 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ईटी नाउ से एक्सक्लूसिव बात करते हुए एक एक्सपर्ट ने इरेडा का स्टॉक के नहीं बढ़ने के पीछे की वजह बताई है।

End of Feed