IREDA Share Price: Q1FY26 में IREDA का मुनाफा गिरा, क्या शेयर खरीदने चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

IREDA Share Price Target: इरेडा ने बताया कि जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 36% घटकर ₹247 करोड़ रह गया है। इसके मुख्य कारण खर्चों में बढ़ोतरी है। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹384 करोड़ था। हालांकि, रेवेन्यू बढ़कर ₹1,947 करोड़ हुआ, जो पिछले साल ₹1,510 करोड़ था। एक्सपर्ट का कहना है कि निवेश के लिए शेयर मूल्य ₹170 से ऊपर बना रहे तो बेहतर रिटर्न मिल सकता है।

IREDA Share Price Target: सरकारी कंपनी भारतीय रिन्युअल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी ने गुरुवार (10 जुलाई) को बताया कि जून तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट एक साल पहले की तुलना में 36 प्रतिशत घटकर 247 करोड़ रुपये रह गया, जिसका मुख्य कारण अधिक खर्च था। बीएसई फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में 384 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। हालांकि, परिचालन से प्राप्त रेवेन्यू तिमाही के दौरान बढ़कर 1,947 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,510 करोड़ रुपये था। जानिए इरेडा के शेयरों में निवेश के बारे में एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

IREDA Share Price Target

इरेडा के शेयर खरीदने चाहिए या नहीं (तस्वीर-istock)

इरेडा शेयर मूल्य लक्ष्य (IREDA Share Price Target)

बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि अगर यह 170 रुपये से ऊपर रहता है, तो इसमें तेजी देखी जा सकती है। इरेडा का मौजूदा शेयर मूल्य 169.65 रुपये है, जो इसके पिछले बंद भाव से 2.26 प्रतिशत अधिक है।

End of Feed