IREDA Share Price: बड़ी डील की खबर के बाद IREDA शेयर में तूफानी तेजी, 5 फीसदी का लगा अपर सर्किट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 15, 2024, 01:56 PM IST

IREDA Share Price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) का स्टॉक 4.99 फीसदी या 8.40 रुपये की बढ़त के साथ 176.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

IREDA Share Price: कंपनी में ब्लॉक डील की रिपोर्ट के बाद गुरुवार (15 फरवरी, 2204) को बीएसई पर इरेडा के शेयरों में 4.99 प्रतिशत का ऊपरी सर्किट लगा। इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) का स्टॉक 4.99 फीसदी या 8.40 रुपये की बढ़त के साथ 176.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 1.56 करोड़ शेयरों के कई सौदों की रिपोर्ट के बाद स्टॉक में लगातार दूसरे दिन तेजी आई, जो कंपनी में 0.6 इक्विटी के बराबर है।

IREDA Share Price: बड़ी डील की खबर के बाद  IREDA शेयर में तूफानी तेजी, 5 फीसदी का लगा अपर सर्किट

1.56 करोड़ शेयरों की डील

1.56 करोड़ शेयरों के कई सौदों की रिपोर्ट के बाद स्टॉक में लगातार दूसरे दिन तेजी आई, जो कंपनी में 0.6 इक्विटी के बराबर थी। यह ट्रांजैक्शन 160 रुपये प्रति शेयर के दाम पर हुआ है और इसकी वैल्यू करीब 389.8 करोड़ रुपये है। हालांकि, अभी ट्रांजैक्शन में बायर्स और सेलर्स का पता नहीं लगा है। हाल के दिनों में यह शेयर लगातार चार दिनों तक गिरते हुए मंदी के दौर से गुजरा है। बुधवार को शेयर में मजबूती आई और गुरुवार को भी इसमें तेजी जारी रही। इरेडा का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 215.00 रुपये और निचला स्तर 49.99 रुपये है। खबर लिखे जाने तक कंपनी का मार्केट कैप 47506.24 करोड़ रुपये है।

End of Feed