पहली बार कैश डिवडेंड देने जा रही IREDA, जानें हर शेयर पर मिलेंगे कितने रुपये और कब है रिकॉर्ड डेट?

रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की सरकारी कंपनी IREDA ने पहली बार कैश डिविडेंड देने का ऐलान किया है। नवरत्न PSU में शामिल IREDA असल में एक NBFC के तौर पर काम कर रही है। 23 मार्च को शेयर 110 रुपये के 52 वीक लो पर चला गया है।

IREDA dividend 2026 : सरकारी रिन्युएबल एनर्जी कंपनी IREDA ने निवेशकों को पहली बार डिविडेंड का तोहफा दिया है। कंपनी ने FY26 के लिए इंटरिम कैश डिविडेंड का ऐलान किया है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि प्रति शेयर कितना पैसा मिलेगा और रिकॉर्ड डेट कब तय की गई है। इंडियन रिन्युएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) ने अपने इतिहास में पहली बार शेयरधारकों को डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी के बोर्ड ने 25 मार्च 2026 को हुई बैठक में FY26 के लिए इंटरिम डिविडेंड को मंजूरी दी। यह कदम खास इसलिए भी है क्योंकि IREDA एक तेजी से बढ़ती रिन्युएबल एनर्जी फाइनेंस कंपनी है और अब निवेशकों को सीधे रिटर्न देने की दिशा में बढ़ रही है।

IREDA

पहली बार मिलेगा डिविडेंड

प्रति शेयर कितना मिलेगा

कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹0.60 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह लगभग 6% डिविडेंड के बराबर है। हालांकि, निवेशकों को मिलने वाली वास्तविक राशि पर TDS लागू होगा, जैसा कि कंपनी ने अपनी फाइलिंग में स्पष्ट किया है।

End of Feed