IRDAI ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए IIHL की बोली को दी मंजूरी

IRDAI: बीमा क्षेत्र के नियामक भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) की बोली को सशर्त मंजूरी दे दी है।

IRDAI: बीमा क्षेत्र के नियामक भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) की बोली को सशर्त मंजूरी दे दी है। आईआईएचएल के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमें अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कल (10 मई, 2024) इरडा से मंजूरी मिलने की खुशी है। मंजूरी कुछ नियामक, वैधानिक और न्यायिक मंजूरियों/ अनुपालनों के अधीन है।

Reliance Capital, IIHL, IRDAI

रिलायंस कैपिटल का होगा अधिग्रहण

प्रवक्ता ने कहा कि आईआईएचएल अधिग्रहण को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और उसका लक्ष्य एनसीएलटी की निर्धारित तिथि 27 मई, 2024 तक इसे पूरा करने का है। उन्होंने कहा कि हम इस अवसर पर नियामकों और प्रशासकों सहित सभी हितधारकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।

End of Feed