Hinduja Group Bid For Reliance Capital: बीमा नियामक IRDAI (Insurance Regulatory and Development Authority of India) ने कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के लिए हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (आईआईएचएल) की समाधान योजना (Resolution Plan) पर कुछ आपत्तियां जताईं हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने रिलायंस कैपिटल के एडमिनिस्ट्रेटर नागेश्वर राव वाई को हाल में लिखे एक पत्र में कहा कि आईआईएचएल की समाधान योजना बीमा नियमों के अनुरूप नहीं है। नियामक ने उस इक्विटी कैपिटल के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है, जिसे आईआईएचएल निवेश करने के लिए तैयार है।
IRDAI ने रिलायंस कैपिटल के लिए लगी बोली पर उठाए सवाल
ये भी पढ़ें -
प्रमोटरों करें अपनी कैपिटल का निवेश
सूत्रों ने कहा कि नियामक ने उस डेट के बारे में आपत्ति व्यक्त की है, जिसे आईआईएचएल ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए जुटाने की योजना बनाई है। IRDAI की राय है कि प्रमोटरों को अपनी कैपिटल निवेश करनी चाहिए, क्योंकि बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों के पैसे को मैनेज करती हैं और एक नियामक के रूप में पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
NCLT ने दी थी मंजूरी
पत्र में कंपनी की कर्ज लेने की योजनाओं के बारे में स्पष्टीकरण भी मांगा है। नियामक ने रिलायंस कैपिटल की हिस्सेदारी आईआईएचएल को ट्रांसफर होने के बाद एफडीआई तय सीमा से अधिक होने की आशंका भी व्यक्त की है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने 27 फरवरी, 2024 को रिलायंस कैपिटल के लिए आईआईएचएल की 9,650 करोड़ रुपये की समाधान योजना को मंजूरी दी थी।
