Iran Gold Reserves: जमकर सोना भर रहा ईरान ! अमेरिका से टक्कर लेने का खोज लिया नया तरीका, दुनिया पर क्या होगा असर?

Iran Gold Reserves in Tons: हाल के महीनों में ईरान ने अपनी इकोनॉमिक अप्रोच में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। ईरान अमेरिकी प्रतिबंधों और फाइनेंशियल अस्थिरता से निपटने के लिए सोने को एक खास एसेट के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Iran बढ़ा रहा गोल्ड रिजर्व
  • जमकर कर रहा आयात
  • 200 फीसदी से हुई बढ़ोतरी

Iran Gold Reserves in Tons: हाल के महीनों में ईरान ने अपनी इकोनॉमिक अप्रोच में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। ईरान अमेरिकी प्रतिबंधों और फाइनेंशियल अस्थिरता से निपटने के लिए सोने को एक खास एसेट के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने देश में चल रही आर्थिक उथल-पुथल से मुकाबला करने के लिए अपने सोने के आयात में जोरदार बढ़ोतरी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन की "अधिकतम दबाव" नीति ने ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाए, जिससे ईरान का ग्लोबल फाइनेंशियल नेटवर्क और अमेरिकी डॉलर तक एक्सेस सीमित हो गई। जवाब में, ईरान ने अपने रिजर्व का रुख सोने की ओर मोड़ दिया और इसे ट्रेड और निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में उपयोग कर रहा है।

Iran Gold Reserves in Tons

Iran बढ़ा रहा गोल्ड रिजर्व

ये भी पढ़ें -

ईरान ने कितना गोल्ड खरीदा

  • बता दें कि जनवरी 2025 तक ईरान ने 81 मीट्रिक टन सोना आयात किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 234% अधिक है
  • फरवरी 2025 तक कुल आयात 100 मीट्रिक टन से अधिक हो गया
  • इस समय ईरान के विदेशी मुद्रा भंडार का 20% हिस्सा सोना ही है

End of Feed