ईरान संकट से शेयर मार्केट में हाहाकार! जानें गिरते बाजार में अपनी मेहनत की कमाई कैसे बचाएं?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते US-Iran तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भयंकर हो रहा है। बाजार लगातार टूट रहा है। ऐसे माहौल में सबसे बड़ा सवाल यही है कि निवेशक अपने पोर्टफोलियो को कैसे सुरक्षित रखें और नुकसान से कैसे बचें। विशेषज्ञों का मानना है कि घबराहट में फैसले लेने की बजाय संतुलित रणनीति अपनाना जरूरी है, जिससे जोखिम कम किया जा सके और लंबे समय में बेहतर रिटर्न की संभावना बनी रहे।

Iran Crisis Impact: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। ईरान संकट गहराने के कारण सोमवार को सेंसेक्स 2,346 अंक टूट गया जबकि निफ्टी में 709 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले भी शुक्रवार को भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। अगर पिछले एक महीने का डेटा देखें तो सेंसेक्स में करीब 7000 अंकों की बड़ी गिरावट आ चुकी है। सेंसेक्स 85 हजार के हाई से टूटकर 77 के नीचे पहुंच गया है। इस गिरावट के चलते देशभर के छोटे निवेशकों के लाखों करोड़ डूब गए हैं। अब जब ईरान संकट का हल निकलता नहीं दिख रहा है तो निवेशक और डरे हुए हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि वह अपनी मेहनत की कमाई को कैसे बचाएं? अगर आप निवेशक हैं और इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आइए जानते हैं कि आपको क्या करना चाहिए?

Share Market Crash

शेयर बाजार क्रैश

आखिर क्यों लगातार टूट रहा स्टॉक मार्केट?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि ब्रेंट क्रूड के 115 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच जाने से वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं और बाजारों को बड़ा झटका लगा है। अगर पश्चिम एशिया का संघर्ष लंबा खिंचता है और तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं तो भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। इस चिंता में भारतीय बाजार लगातार टूट रहा है। डॉलर के सामने रुपये में कमजोरी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी इसमें हवा देने का काम कर रहा है।

End of Feed