खेत से थाली तक पहुंचा ईरान युद्ध का साया, डीजल की किल्लत से दुनिया पर मंडराया खाद्य संकट का खतरा

Iran War Impact on Food Supply: ईरान युद्ध से पैदा हुआ ऊर्जा संकट अब दुनिया की खाद्य आपूर्ति के लिए भी खतरा बनता दिख रहा है। अगर ईंधन की आपूर्ति सामान्य नहीं होती, तो इसका असर खेती से लेकर खाद्य बाजार तक हर स्तर पर महसूस किया जा सकता है।

Iran War Impact on Food Supply: मध्य-पूर्व में जारी ईरान युद्ध का असर अब केवल ऊर्जा बाजार तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका प्रभाव ग्लोबल सप्लाई चेन पर भी दिखाई देने लगा है। ईंधन की कमी के कारण दुनिया भर में खेती, मछली पकड़ने और खाद्य उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों पर दबाव बढ़ रहा है। इससे आने वाले समय में खाद्य कीमतों और महंगाई में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

Iran War Impact on Food Supply

फूड सप्लाई पर ईरान वॉर का असर (Representative image- iStock)

ईंधन संकट से प्रभावित हो रही खेती

रिपोर्ट्स के अनुसार कई देशों में किसान डीजल से चलने वाली मशीनों पर निर्भर रहते हैं, जिनका इस्तेमाल बुवाई, सिंचाई और फसल कटाई में किया जाता है। लेकिन ईंधन की कमी के कारण इन गतिविधियों में रुकावट आने लगी है। अगर यह स्थिति लंबी चली तो कृषि उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है और ग्लोबल फूड सप्लाई कमजोर हो सकती है।

End of Feed