IPO Watch: निवेशकों के लिए मौका! जल्द 10,000 करोड़ जुटाने बाजार में उतरेंगी दर्जनभर कंपनियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) द्वारा भारतीय शेयरों की लगातार बिकवाली के बावजूद, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) से मिले मजबूत समर्थन के चलते कंपनियां लगातार IPO लेकर आ रही है।

GST कटौती, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो दरों में कटौती और अन्य अनुकूल नीतिगत उपायों से उत्साहित एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां अगले दो-तीन सप्ताह में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही हैं। इनका लक्ष्य मार्केट से करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाना है। मर्चेंट बैंकर ने बताया कि प्राथमिक बाजार में उतरने की तैयारी कर रही कंपनियों में आईवैल्यू इन्फोसॉल्यूशंस, सात्विक ग्रीन एनर्जी, जिनकुशल इंडस्ट्रीज, अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स, पार्क मेडी वर्ल्ड, सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस, जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग, सीआईईएल एचआर सर्विसेज, जीके एनर्जी, गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स और शेषसाई टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

आईपीओ

आईपीओ (Istock)

उन्होंने बताया कि ये सभी कंपनियां 15 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में अपने मूल्य दायरे की घोषणा करेंगी। इन कंपनियों की 30 सितंबर से पहले अपने आईपीओ लाने की योजना है।

End of Feed