IPO News: इस हफ्ते इन 5 मेनबोर्ड आईपीओ में पैसा लगाने का मौका, 11 कंपनियां होंगी लिस्ट

IPO News: साल के आखिरी महीने में भी आईपीओ की रफ्तार कम नहीं हो रही है। इस हफ्ते 13 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इनमें मेन बोर्ड और एसएमई आईपीओ शामिल हैं।

IPO News: आईपीओ निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी बिजी रहने वाला है। एक के बाद एक, 5 मेन बोर्ड कंपनियों के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिल रहा है। 8 दिसंबर यानी आज से बेंगलुरु की होम और फर्निशिंग कंपनी वेकफिट इनोवेशंस और फार्मास्युटिकल कंपनी कोरोना रेमेडीज का आईपीओ खुल गया है। इसके बाद नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज और पार्क मेडी वर्ल्ड हैं, जो 10 दिसंबर को क्रमशः 438-460 रुपये प्रति शेयर और 154-162 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ अपने IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खोल रही हैं। इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट से आखिरी IPO ICICI प्रूडेंशियल AMC का होगा।

आईपीओ

आईपीओ

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल AMC आईपीओ

आईसीआईसीआई बैंक की अनुषंगी कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) ने अपने आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 2,061 से 2,165 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इससे कंपनी का मूल्यांकन 1.07 लाख करोड़ रुपये (करीब 11.86 अरब डॉलर) आंका गया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि 10,602 करोड़ रुपये का आईपीओ बोली के लिए 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 11 दिसंबर को बोली लगा सकते हैं। यह निर्गम पूरी तरह से प्रवर्तक द्वारा 4.89 करोड़ से अधिक शेयर की बिक्र पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का शेयर 19 दिसंबर को बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।

End of Feed